फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सल्टौआ में नहीं बन रहा आधार, लोग परेशान

Fri, 07 Jul 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उपडाक घर सल्टौआ गोपालपुर में आधार कार्ड बनाने का काम चार माह से ठप है। इसके चलते लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर ब्लाक स्तर पर डाक घर पर आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ था। यहां से लोग आसानी से अपना आधार कार्ड बनवा रहे थे। चार माह से तकनीकी खराबी के चलते आधार बनाने की प्रक्रिया बंद हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के जिम्मेदार मशीन को सही कराने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे है।

शासन की हर योजना को आधार से जोड़ दिया गया है, योजना को लाभ पाने के लिए आधार को मोबाइल नंबर से लिंक रहना अनिवार्य है।
बोले लोग
क्षेत्र के दिनेश कुमार ने बताया आधार में नाम त्रुटि होने से किसान सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है। कई दिन चक्कर लगाने के बाद भी नाम सही नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

राम सागर का कहना है बच्चे का आधार न पाने से राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर जाने के बाद भी कभी भीड़ रहने के कारण नंबर नहीं लग पाया।

शिवकुमार का कहना है मोबाइल नंबर आधार में लिंक करवाने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ा कड़ी मशक्कत के बाद काम हो पाया।

दीनानाथ शर्मा का कहना है बच्चे का आधार न बन पाने से स्कूल से मिलने वाली सुविधा नही मिल पा रही है।

-
उप डाक घर सल्टौआ सुरेंद्र कुमार ने बताया मशीन में कुछ खराबी हो गई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। ठीक होने के बाद आधार बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें