फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले ही दिन नोरूम हुई वंदे भारत, बस्ती में सवार होंगे 35 कन्फर्म यात्री

Sun, 09 Jul 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर से वाया अयोध्या लखनऊ तक चलने वाली वातानुकूलित ट्रेन वंदे भारत पहले ही दिन नोरूम हो गई। शनिवार तक सात चेयरकार और एक एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच हाउसफुल हो गए। बस्ती से 35 यात्रियों का टिकट कन्फर्म बताया गया। जबकि यहां के 28 यात्रियों का टिकट देर शाम तक वेटिंग में था।
विज्ञापन

7 जुलाई को प्रधानमंत्री ने गोरखपुर से वंदे भारत ट्रेन का लोकार्पण किया था। आमजन के लिए 9 जुलाई से यह ट्रेन निर्धारित रूट पर चलना तय हुआ है। लग्जरी सुविधा में यात्रा करने के लिए लोगों में होड़ मच गई है। चौबीस घंटे के भीतर आठ बोगियों वाली वातानुकूलित ट्रेन शनिवार तक नोरूम हो गई। बस्ती से इस ट्रेन में पहले दिन के लिए कुल 63 यात्रियों ने टिकट लिए हैं। इसमें चेयरकार में 33 और एक्जीक्यूटिव क्लास में दो यात्रियों का टिकट कन्फर्म हो गया था। जबकि शनिवार की शाम तक 28 यात्रियों के टिकट वेटिंग में होना बताए गए। यह यात्री पहली बार बस्ती स्टेशन से सेमी हाईस्पीड ट्रेन से सफर करेंगे। यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी के बेस किचन से नाश्ता एवं भोजन की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वंदे भारत पूर्वांचल की पहली एक्सक्लूसिव ट्रेन मानी जा रही है। इसीलिए सामान्य ट्रेनों से अधिक किराया होने के बाद भी यह ट्रेन पहले दिन से ही हाउस फुल चल रही है। बस्ती रेलवे स्टेशन इस ट्रेन का पहला स्टाॅपेज होगा। 9 जुलाई को प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह 6:52 बजे यह ट्रेन आकर रुकेगी और दो मिनट बाद रवाना हो जाएगी। इसके बाद वंदे भारत का अगला स्टॉपेज अयोध्या रेलवे स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें