बहुप्रतीक्षित सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजे शनिवार दोपहर घोषित कर दिए गए। सरस्वती विद्यामंदिर राम बाग के वैभव सिंह ने मैथ ग्रुप में बेहतर प्रदर्शन कर 96 प्रतिशत अंक हासिल किया जबकि श्रीराम पब्लिक स्कूल 96 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त टॉपर बने।
शनिवार को परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। हर कोई मोबाइल से लेकर इंटरनेट तक परिणाम के लिए सर्च करने लगा। कई स्कूलों के शत-प्रतिशत परिणाम रहे। इस बार इंटरमीडिएट में कुल 1464 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें पहले ही दिन 53 ने परीक्षा छोड़ दी थी। परिणाम घोषणा के बाद सरस्वती विद्यामंदिर राम बाग के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि 270 विद्यार्थियों में 263 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वैभव सिंह 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। मैथ ग्रुप में शत-प्रतिशत अंक आए हैं। प्रांशु ओझा 95, अभिषेक ओझा 94.8, अमित कुमार दुबे 94.2, सौरभ उपाध्याय 93.8, एकाग्र अग्रवाल 93.6, आदर्शधर द्विवेदी 92.4, अभय प्रताप यादव 92.2, अखिलेश उपाध्याय 92.2, अनुमोल चतुर्वेदी व राकेश कुमार 91.4, विशाल पांडेय 91.2, गिरजेश चंद विश्वकर्मा 90.2 तथा अभिषेक त्रिपाठी 90 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। डॉ. नागरदास मिश्र, प्रबंधक अभय कुमार पाल, ओमप्रकाश गुप्ता ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
श्रीराम पब्लिक स्कूल के शिव कुमार प्रजापति 96 प्रतिशत अंक से जिला टॉपर रहे जबकि अनुराग उपाध्याय 95, भावना कुमारी 94, आनंद त्रिपाठी 93, आलोक सिंह 92, प्रियांश पटेल व दिव्यांश श्रीवास्तव 91 तथा प्रिया यादव, मोईन खान, मो. आसिफ, आकर्ष सिंह तथा विपिन मिश्रा के संयुक्त रूप से 90 फीसदी अंक रहे हैं। निदेशक आरके चौधरी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सरला इंटरनेशनल एकेडमी के अनुभव कुमार ने विज्ञान वर्ग में 95 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जबकि विंदेश्वरी प्रसाद 93.4, भूमिका ननवानी 89.4, शहजाद 86.4 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय छात्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य रिचर्ड विलियम, प्रबंधक राघवेंद्र मिश्र ने होनहारों को मिठाई खिलाई है।
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के हर्षित शुक्ला ने बेहतर प्रदर्शन कर 92.6, शिवांगी तिवारी 90.8, शमीक पाठक 90.2, नीतीश मिश्रा 89.8, अभिषेक सिंह राजपूत 88.4, मनय पटेल 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सीडीए एकेडमी मथौली बनकटी के छात्र दुर्गेश मौर्य ने 95.4 फीसदी अंकों के साथ जिले स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रबंधक और निदेशक डॉ. अरुणा सिंह पाल तथा अरविंद पाल ने बताया कि स्कूल के अन्य छात्रों में रीतिषेक यादव 92.6, अनिल कुमार 89.2, प्रभात चौधरी 85.8, आशुतोष 80.4 प्रतिशत से परीक्षा उत्तीर्ण की। सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सेंट्रल एकेडमी में परीक्षा परिणाम के बाद मिठाई बांटी गई। निदेशक जेपी तिवारी व प्रबंधक सीमा तिवारी ने विज्ञप्ति में बताया कि 212 विद्यार्थियों में से 47 विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसमें उत्कर्ष सिंह 91 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान बनाया है। वैभव शुक्ला 90.4, अंशिका चौधरी 90.2, हर्षिता शुक्ला 88.4, जवेरिया अफजल 87, जाह्नवी चौधरी 86, खुशबू व अंशिक त्रिपाठी 85 अंकों से सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।