टिनिच। एएनएम के अभाव में अजगैवाजंगल उपकेंद्र के दो केंद्रों नोनहा एवं आमा में बुधवार को बच्चों का टीकाकरण नहीं हो सका। बताया गया कि नाेनहा में एएनएम की एएनएम की तैनाती नहीं हो सकी है जबकि, आमा की एएनएम अवकाश पर हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमा टिनिच के अजगैवाजंगल उपकेंद्र के अंतर्गत आठ टीकाकरण केंद्र हैं। यहां सप्ताह में दो दिन बुधवार व शनिवार को टीका लगाया जाता है। एएनएम की तैनाती न होने से नोनहा में टीकाकरण नहीं हो सका। आमा की एएनएम अवकाश पर हैं। इसके चलते टीकाकरण नहीं हुआ। राम नरेश, शिवकुमार, महेंद्र ने बताया कि अजगैवाजंगल में एएनएम की तैनाती न होने से बच्चों को टीका लगवाने बस्ती जाना पड़ता है। शिवपुर में एएनएम प्रियंका, आशा कमलेश सिंह, मीना सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका ने टीकाकरण सत्र का संचालन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कन्नौजिया ने बताया कि एएनएम की तैनाती होते ही नियमित सत्र चलने लगेगा और लक्ष्य भी पूरा होगा। संवाद