बस्ती। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार से कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाने की मुहिम शुरू की गई है। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के मूड़ाड़ीहा भोपालपुर में नवीन कन्नौजिया एवं रतनपुरा चौराहे पर उमेश उपाध्याय के घर पर झंडा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
कांग्रेस फ्रंटल की कोऑर्डिनेटर निर्मला पासवान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा अवश्य लगाएं। कांग्रेस के झंडे का ऐतिहासिक महत्व है। पार्टी जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वयं अपने घरों पर झंडा लगाएं। इसका उद्देश्य भी यही है कि लोग कांग्रेस परिवार को जान सकें। संवाद