फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में भरी जा रहीं एमबीबीएस के रिक्त सीटें

Thu, 02 Oct 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मेडिकल कॉलेज बस्ती में चालू साल में 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होना है। पहली काउंसिलिंग में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। स्टेट कोटे से प्रवेश के लिए तीन अक्तूबर तक समय दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेट कोटे की 85 सीटों में अभी 83 पर प्रवेश होना है, जिसमें 82 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। एक सीट बची है, वहीं आल इंडिया कोटे से 15 सीटों पर प्रवेश होना है। जिसमें आठ पर प्रवेश हो चुका है। सात सीटें बची हैं। बताया कि तीन अक्तूबर तक काउंसिलिंग चलेगी। इसमें इच्छुक छात्र-छात्राएं जो नीट उत्तीर्ण हैं, वे काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। एनएमसी के नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि द्वितीय चरण की काउंसिलिंग चल रही है। उम्मीद है कि स्टेट कोटे से प्रवेश हो जाए। इसके बाद तृतीय काउंसिलिंग ऑल इंडिया कोटे की शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें