फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ताला लगे घरों में करते थे चोरी, छह पकड़े गए

Tue, 25 Apr 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 कोतवाली पुलिस ने चोरी छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
बस्ती। शहर के ताला लगे घरों में चोरी करने वाले गिरोह का थाना कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। गिरोह के सरगना समेत छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण, 2.88 लाख रुपये नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। इस गिरोह ने अप्रैल माह में मड़वानगर मोहल्ले के तीन घरों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस गिरोह के पीछे कोतवाल शशांक शेखर राय व एसओजी प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम को लगाया गया था। टीम ने सोमवार को टीम ने मिल्लत नगर पीसीओ चौराहा के पास आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना अहमद खान निवासी रामपुर थाना मुण्डेरवा हाल मुकाम जयपुरवा थाना कोतवाली है। उसके साथ गैंग में अल्ताफ निवासी ग्राम ऐनपुर थाना पैकोलिया हाल मुकाम मिल्लत नगर नई आबादी थाना कोतवाली, शाहरुख निवासी बेलवाडाङी थाना कोतवाली और सेराज आलम निवासी बेलवाडाङी रफी नगर थाना कोतवाली शामिल हैं। चोरी का सामान आरोपी नईम निवासी लेड़ुआ महुआ थाना बखिरा संतकबीरनगर को बेचते थे। जबकि गिरफ्तार छठवां आरोपी रमेश निवासी ढोकलवाड़ी थाना खताऊ जनपद सतारा महाराष्ट्र हालमुकाम मंगल बाजार थाना बखिरा संतकबीरनगर सोने के आभूषण को गलाने का काम करता है। आरोपियों ने शहर में चोरी की तीन घटनाओं को कबूला है। कोतवाली में दर्ज चोरी के तीनों मुकदमों में चार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। जबकि दो के खिलाफ माल बरामदगी की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
- पुलिस के अनुसार गत छह अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल के बीच हुई चोरी की तीन बड़ी घटनाओं को इस गैंग ने अंजाम दिया था। चोरों ने सेंट बेसिल्स स्कूल के निकट रहने वाले बिन्दू प्रकाश के घर से जेवरात व नगदी चुराए थे। मड़वानगर अंबेडकरनगर पार्क के पास रहने वाले अखिलेश चौहान के घर को खंगाला था। इसी मोहल्ले के मनीष सिंह के घर में छह अप्रैल को ताला तोड़कर चोरी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें