फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समितियों से नहीं मिल रही यूरिया, निजी व्यवसायी वसूल रहे अधिक दाम

Mon, 25 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 270 रुपये में मिलने वाली यूरिया 330 रुपये तक बेंच रहे
विज्ञापन


बभनान। क्षेत्र में अब यूरिया खाद की किल्लत गहरा रही है। किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरक समितियों पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसका फायदा निजी व्यवसायी उठा रहा हैं। वह 270 रुपये में मिलने वाली यूरिया को काश्तकारों को 330 रुपये तक बेंच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि गौर ब्लॉक क्षेत्र में 13 साधन सहकारी समितियां स्थापित की गई हैं। इनमें सावंडीह, परासडीह, सेमरा, कठौतिया सावंडीह, डेंगरहा पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। इस समय सरसों, मटर, चना आदि फसलों में यूरिया की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के हलुवा बाजार, कंचनपुर, सांवडीह, बभनान बाजार आदि जगहों पर निजी व्यवसायी 330 रुपये तक बेची जा रही है। सब कुछ जानते हुए भी सहकारिता व कृषि विभाग के अधिकारी मौन हैं। एडीओ सहकारिता राजीव लोचन पाठक ने बताया कि उर्वरक की आपूर्ति लगातार चल रही है। सीजन होने के कारण मांग अधिक है। ऐसे में पहुंचते ही खाद खत्म हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें