फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर हंगामा

Sat, 17 Aug 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ बोले-मामला संज्ञान में आने के बाद कराई जा रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के गिदही स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

बुधवार की रात करीब 10 बजे एकड़ा गांव के राजेंद्र ने अपने घर की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर गिदही स्थिति एक अस्पताल में भर्ती कराया। प्रसव पीड़ा बढ़ गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच नवजात की मौत हो गई है। इससे परिजन भड़क गए। लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अस्पताल में टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें