फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदमाशों ने पति को तमंचा सटाकर महिला के कान का जेवर छीने

Sat, 17 Aug 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

पैकोलिया क्षेत्र के कठौतिया सांवडीह के पास दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया (बस्ती)। कठौतिया सांवडीह गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दंपती को रोक लिया। पति की कनपटी पर तमंचा सटाकर पत्नी के कान का झाला छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर ग्रांट निवासी मेहीलाल मौर्य शुक्रवार को बाइक से पत्नी मानती देवी व बेटी सविता को बस्ती दवा करने गए थे। घर लौटते समय दोपहर बाद करीब 3:30 बजे कठौतिया सांवडीह गांव के पास पहले से बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रोकते ही मेहीलाल की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उसकी पत्नी मानती देवी के दोनों कान का झाला छीन कर फरार हो गए। मानती का कान फट गया और खून बहने लगा। दंपती और उनकी बेटी काफी घबरा गई। कुछ देर बाद मेहीलाल ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि छानबीन की जा रही है। बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लेकर जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें