फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोतल में पेट्रोल न देने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा

Tue, 02 Jan 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के मालवीय रोड पर रंजीत चौराहे और रोडवेज के बीच स्थित पेट्रोलपंप पर रविवार रात कुछ दबंगों ने जमकर बवाल किया। बोतल में पेट्रोल न देने पर सेल्समैन व पंप के कर्मचारियों से मारपीट की। पंप मालिक के पहुंचने पर उनकी कॉलर पकड़ ली और चेन छीनकर भाग गए। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पिकौरा शिवगुलाम निवासी राजवीर सिंह ने तहरीर में बताया कि रविवार रात उनके पेट्रोलपंप पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र का निवासी एक व्यक्ति बाइक लेकर पहुंचा। बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद वह बोतल में भी पेट्रोल मांगने लगा। कर्मचारियों के मना करने पर देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद वह 25 लोगों को लेकर वह दोबारा पहुंचा और स्टाफ को सब मिलकर मारने-पीटने लगे। सूचना मिलने पर पंप मालिक पहुंचे तो एक युवक को पकड़कर केबिन में ले जाने लगे। यह देख बाकी लोगों ने छीना-झपटी शुरू कर दी और पंप मालिक का कॉलर पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाकर लेकर चले गए। यह पूरी घटना पेट्रोलपंप की सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें