फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीपू हत्याकांड में फिर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर बाजार में हाईवे पर हंगामा करती महिलाएं- संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाईजोत निवासी दीपू हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के गांव के लोग व परिजन बडी संख्या में थाने पर पहुंच गए और हत्यारोपी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

हत्यारोपी को थाने पर न देखकर धीरे-धीरे महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी। भीड बढ़ता देख कर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, तब जाकर भीड हटी। वहां से हटकर महिलाओं ने राज उदय प्रताप सिंह तिराहे पर जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि पहले हत्यारोपी को पुलिस गिरफ्तार कर हम लोगों को दिखाए। भीड़ को उग्र होते देखकर थाना प्रभारी कलवारी, महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह व नगर थाना प्रभारी विश्व मोहन राय के अलावा उप जिलाधिकारी शत्रुधन पाठक, सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व सीओ बस्ती सदर सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। भीड को समझाया कि हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। तब जाकर 20 मिनट बाद जाम हटा।
उधर, एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हत्या की वजह मामूली विवाद थी, जो मछली पकड़ने के जाल को लेकर शुरू हुई और देखते ही देखते जानलेवा झगड़े में बदल गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी नेऊर ने बताया कि नौ नवंबर की रात गांव के पास तालाब में मछली पकड़ने के दौरान उसका जाल दीपू राजभर उठा ले गया था। सोमवार को देरशाम चाट की दुकान पर उसने दीपू से पूछा कि कि मेरा जाल क्यों ले गए ? उसने जवाब में बोल दिया कि ले तो गया हूं क्या कर लोगे। इस पर बात इतनी बढ़ी कि नेऊर दीपू को ताबड़तोड़ घूसे बरसाने लगा।
विज्ञापन

गुस्से में आए नेऊर ने दीपू पर मुक्के से जोरदार वार कर दिया। वार लगते ही दीपू जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को एसओ विश्वमोहन राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर फुटहिया ओवरब्रिज के पास से नेऊर सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें