फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घमंड टूटने पर देवर्षि नारद ने मांगी क्षमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। क्षेत्र के रसोइया गांव में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला में नवयुवक रामलीला समिति के कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। देवर्षि नारद की तपस्या से इंद्र का सिंहासन डोलने लगा। इंद्र ने कामदेव और अप्सराओं को उनकी तपस्या भंग करने के लिए भेजा। कामदेव और अप्सराओं ने तमाम प्रयास किए लेकिन नारद की तपस्या भंग नहीं कर सके। कामदेव पर विजय प्राप्त करने के बाद नारद को अपनी तपस्या पर घमंड हो गया। उन्होंने त्रिदेवों के सामने अपनी उपलब्धि का बखान किया। अपने परम भक्त के अहंकार को दूर करने के लिए भगवान विष्णु ने उन्हें माया के जाल में उलझा दिया। माया के प्रभाव में आकर नारद ने भगवान विष्णु को ही शाप दे दिया। इसके बाद भगवान ने अपनी माया दूर की तो नारद को वास्तविकता का ज्ञान हुआ। अपनी भूल का एहसास होने पर उन्होंने गहरा पश्चाताप किया। लीला के माध्यम से कलाकारों ने अहंकार के त्याग और भक्ति का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें