बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला उद्योग केंद्र में आयोजित यूपी ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेले का समापन शनिवार को किया गया। मेला संयोजक भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने मेले का समापन किया।
उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय मिलकर अपने स्वदेशी सामग्रियों को उपयोग में लाए विदेशी ताकतें अपने आप कमजोर हो जाएंगी। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ही सरकार इस तरह के आयोजनों को प्राथमिकता दे रही है। नौ अक्तूबर को मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया था। संवाद