फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : प्रत्येक परीक्षा कक्ष में लगेगी दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा- 2026 को सूचिता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए इस बार सख्ती के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश करने से लेकर परीक्षा देते समय तक प्रत्येक परीक्षार्थी कैमरे में कैद रहेंगे।
विज्ञापन

यदि परीक्षा के दौरान आपत्तिजनक हरकत सामने आई तो तत्काल पकड़ में आएंगे। इसके अलावा प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। औचक चेकिंग के लिए पांच से सात सचल दल जिले में स्तर पर तैनात किया जा सकते हैं।
इस बार परिषद से 130 परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद विभागीय अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर अधिकारी जहां संसाधनों की कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश रहे हैं वहीं, वाईफाई के साथ सीसीटीवी कैमरे से भी केंद्रों को लैस किया जा रहा है। डीआईओएस कार्यालय में जिला स्तरीय और जेडी शिक्षा कार्यालय में मंडल स्तरीय कंट्रोल रूम तैयार होगा।
विज्ञापन

इन दोनों जगहों से वाईफाई के जरिये सीसीटीवी कैमरों से लैस प्रत्येक केंद्र लाइव जुड़े रहेंगे। कंट्रोल रूम से एक-एक केंद्र की निगरानी होगी। इसके अलावा कक्ष निरीक्षक के लिए परीक्षा ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। विद्यार्थियों के पहुंचाने जाने वाले प्रश्न पत्र केंद्रों के प्रशासनिक भवन में कैमरे की नजर में रखवाएं जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी जाएगी।
जिला स्तर से पांच से सात सचल दल गठित करने की तैयारी चल रही है। यह सचल दल विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों की औचक चेकिंग करेंगे। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कराया जा रहा है। आगामी दिनों में प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों के साथ बैठक कर अन्य विषयों पर रणनीति तैयार की जाएगी। किसी भी स्तर से परीक्षा में चूक नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें