फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: अंकों के आधार पर होगा परीक्षा केंद्र का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: अंकों के आधार पर होगा परीक्षा केंद्र का निर्धारण
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर होगा। परीक्षा केंद्र बनाने की सिफारिश नहीं चलेेगी। बोर्ड ने केंद्र निर्धारण के लिए हर व्यवस्था पर अंकों का निर्धारण किया है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के 382 स्कूल हैं। जिसमें 23 राजकीय, 70 सहायता प्राप्त और 289 वित्तविहीन विद्यालय हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी में शुरू होगी। केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों ने आनलाइन आवेदन किया है। केंद्र बनाने के लिए स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं पर अंक निर्धारित किया गया है। 50 अंक परीक्षाओं की निगरानी की तौर तरीकों पर दिया जाएगा। जिसमें वेब कॉस्टिग, वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर के साथ राउटर डिवाइस शामिल है। यदि विद्यालय इंटरमीडिएट तक है तो 20 अंक, हाईस्कूल स्तर पर 10 अंक, पक्का भवन होने पर प्रति कक्ष 10 अंक मिलेंगे वहीं विद्यायल में 300 से कम छात्र होने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। इसके बाद 10 छात्र पर एक अंक दिया जाएगा। प्रश्नपत्रों के लिए स्ट्रांग रूम पर 10 अंक, विद्यालय के चाहरदीवारी पर 10, लोहे का मुख्य गेट होने पर 10, अग्निशमन यत्र पर 10 अंक, विद्यालय के संपर्क मार्ग से जुडे़ होने पर 20 अंक, पेयजल पर 10, छात्र-छात्राओं के अलग शौचालय होने पर 20, बिजली व्यवस्था पर 20, जेनरेटर व्यवस्था पर 10 तथा कंप्यूटर सिस्टम के साथ दो आपरेटर होने पर 20 अंक दिए जाएंगे। डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या ने कहा कि स्कूल की ओर से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बोर्ड आफिस की ओर से अंक तय करके परीक्षा केंद्रो का निर्धारण होगा। पूरी प्रक्रिया आनलाइन होने के कारण परीक्षा केंद्र तय करने पर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें