हाईस्कूल में 808, इंटरमीडिएट में 6340 परीक्षार्थी पंजीकृत थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बुधवार को यूपी बोर्ड की सुबह हाईस्कूल संस्कृत, इंटरमीडिएट का अर्थशास्त्र और शाम की पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 808, इंटरमीडिएट में 6340 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 538 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिले के 104 केंद्रों पर प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 749 विद्यार्थी शामिल हुए। 59 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र विषय में 1638 परीक्षा परीक्षार्थी शामिल हुए। 97 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 107 केंद्रों पर इंटरमीडिएट चित्रकला विषय की परीक्षा 4702 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। 4320 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 382 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि परीक्षा में कहीं से कोई गड़बडी की सूचना नहीं मिली। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा दिनभर सचल दल केंद्रों का भ्रमण किया।