फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले दिन 3573 विद्यार्थी हुए अनुपस्थित, नहीं पकड़े गए एक भी नकलची

विज्ञापन
परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गई है। पहले दिन दोनों पाॅलियों में कुल 3573 विद्यार्थी अनुपस्थित हो गए। पंजीकृत 73,393 में से कुल 69,770 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। इसमें हाईस्कूल के 37,174 और इंटरमीडिएट के 32,596 विद्यार्थी शामिल है। दोनों पॉलियों की परीक्षा में जिले के किसी भी केंद्र से नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन




पहले दिन सुबह 8:30 से 11:45 तक हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। दूसरे पॉली में 2 से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई है। पहले दिन हिंदी विषय होने के कारण परीक्षार्थियों में खासा उत्साह रहा। सुबह 7:30 बजे के बाद से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी पहुंचने लगे। इस दौरान बालिकाओं के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे हुए थे। विद्यालय प्रशासन की तरफ से सुबह आठ बजे से ही विद्यार्थियों की तलाशी के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया जाने लगा। 8:30 बजे से परीक्षा प्रारंभ करा दी गई। इसी तरह दूसरे पॉली में आधा घंटे पहले 1:45 बजे से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।
परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। कहा कि पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा हुई हैं। इसलिए सवालों के जवाब में बहुत माथापच्ची नहीं करनी पड़ी है। दोनों पॉलियों की परीक्षा के दौरान स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करते रहे। इसके अलावा विभागीय स्तर पर पांच सचल दल ने जिले भर में भ्रमण करके परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान डीआईओएस कार्यालय में स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा की लाइव निगरानी भी होती रही।
विज्ञापन


-



आज 10वी की कंप्यूटर और 12वीं की सिलाई की परीक्षा

19 फरवरी को सुबह की पॉली में हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पॉली में इंटरमीडिएट सिलाई की परीक्षा कराई जाएगी। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि अगले दिन बृहस्पतिवार को भी दोनों पॉलियों में सामान्य प्रश्न पत्रों की परीक्षा है। फिर भी सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें