जीआईसी में गृह विज्ञान की परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं
- गृह विज्ञान, संगीत गायन समेत अन्य विषयों की हुई परीक्षा
- सीसीटीवी की निगरानी में 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीसीटीवी की निगरानी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा दो पालियों में शुक्रवार को 60 केंद्रों पर हुई। व्यावसायिक अध्ययन, गृह विज्ञान, संगीत गायन, कृषि समेत अन्य विषयों की परीक्षा में 347 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की व्यावसायिक अध्य्यन व गृह विज्ञान के 300 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। पंजीकृत 4062 परीक्षार्थियों में 3762 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में छह परिक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। पंजीकृत 82 परीक्षार्थियों में 76 परिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में सामान्य आधारित विषय, कृषि शस्य, विज्ञान, (प्रथम एवं षष्टम प्रश्नपत्र, कृषि भाग-1 व 2) एनसीसी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 810 परीक्षार्थियों में 769 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गएं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।