फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 1146 परीक्षकों ने मूल्यांकन से मुंह मोड़

Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चार केंद्रों पर 1़384 परीक्षकों ने 55,351 कॉपियां जांचीं। 1146 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मूल्यांकन कार्य की निगरानी केंद्रीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से की गई।
राजकीय इंटर काॅलेज में 232 परीक्षकों ने 11423 काॅपियों का मूल्यांकन किया। यहां 230 परीक्षक नहीं आए। आवंटित 139406 काॅपियों में अब तक 17853 की जांच की गई। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में 284 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट की 14227 काॅपियों का मूल्यांकन किया। 186 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। आवंटित 130811 काॅपियों में 23458 की जांच की गई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज में 352 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 15298 काॅपियों का मूल्यांकन किया। जबकि 393 परीक्षक अनुपस्थित रहे। आवंटित 159750 काॅपियों में 31127 की जांच हो चुकी है।
जीआरएस इंटर काॅलेज में 436 परीक्षकों ने 14,403 काॅपियों का मूल्यांकन किया। 337 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य से मुंह मोड़ लिया। आवंटित 144700 काॅपियों में दो दिनों में 32260 का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। राजकीय इंटर काॅलेज में दोपहर के समय एक परीक्षक केंद्र से बाहर निकलने के लिए मुख्य गेट पर पहुंचे तो कर्मचारी ने गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें