फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग
विज्ञापन

बस्ती। शहर के टाउन क्लब के समीप एक फ्लैक्स की दुकान में मंगलवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कोई दुकान के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। आग की लपटे देख लोग सहम गए थे। सूचना जैसे ही दुकान स्वामी ऋतुराज सिंह को लगी वह अपने सहयोगी के साथ खुद ही आग बुझाने में जुट गए, जिन्हें देख लोगों का भी हौसला बढ़ा और वे भी दुकान की आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड के इंतजार में खड़ी रही। इस बीच आग की लपटे उठती रहीं, आग बगल के एक कपड़े की दुकान को भी अपने चपेट में ले लेती, लेकिन लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी दी थी, लेकिन फायर की गाड़ी लगभग 15 मिनट देर से पहुंची, जिसे लेकर लोगों ने गुस्सा भी जाहिर किया। शहर के टाउन क्लब में जरूरतमंदों के लिए पानी के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई, फायर की गाड़ी न पहुंचने से लोगों को कुछ सूझ ही नहीं था, कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर पालिका के टैंकर को ही दुकान के करीब ले आए और उसके पानी से आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें