बस्ती। चीनी मिल रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने मिल गेट एवं केंद्र प्लांट पर जाकर पौधे गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम माधवपुर, फतेहपुर, पकड़ी, हरदा, बहादुरपुर, विकर, रामापुर, जलालपुर के प्लांट पर जाकर सर्वे कार्य की जांच की और सर्वे कार्य में लगे कर्मियों को दिशा निर्देश दिया।
कहा कि हर एक प्लांट का गन्ना सर्वे कार्य किया जाएगा और पेड़ी प्लांट का वेरिफिकेशन किया जाएगा। किसान संतराम, रामनाथ, शिवकुमार, विश्वनाथ प्रसाद, रामदास, प्रह्लाद के सर्वेक्षित गन्ना खेत का फिर से सर्वे मशीन से जांच कराई। गन्ना सर्वे प्लांट सही पाया गया और पेड़ी प्लांट का सत्यापन भी किया। उपस्थित गन्ना किसानों को पेड़ी प्रबंधन और खरपतवार नियंत्रण तथा रोग एवं कीट के प्रति जागरूक किया।
सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय ने किसानों से अपील किया कि सर्वे के दौरान किसान अपने प्लांट पर उपस्थित रहे। गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी, गेट इंचार्ज राजेश सिंह, फील्ड सुपरवाइजर राजेश चौधरी मौजूद रहे। संवाद