बस्ती। शहर के मिश्रौलिया वार्ड की समस्याओं को लेकर रविवार को नागरिक सड़क पर उतर आए। नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली और अनोखा विरोध करते हुए सड़क के गड्ढों में ही पौधे भी रोप दिए। पचपेड़िया मार्ग होते हुए वार्ड के भीतर दाखिल होने पर जर्जर व गड्ढा युक्त सड़क, जगह-जगह लगे कूड़ों के ढेर और इनसे उठने वाली दुर्गंध से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
वार्ड के रहने वाले पुनीत मिश्रा कहते हैं केवल विकास कागजों में दिखता है, इसलिए हम लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क के गड्ढे में पौधरोपण किया। कृष्ण मोहन शर्मा कहते हैं कि वार्ड में दिक्कतें ही दिक्कते हैं, सड़क की यह हालत है कि पैदल चलने लायक भी नहीं है, यहां कोई भी दुर्घटना घट सकती है।
इस दाैरान वार्ड के रहने वाले सुनील मिश्रा, विजय चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, अमित सिंह राव, विनय सिंह रावत आदि माैजूद रहे।