फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों की फाड़ी वर्दी

Tue, 17 Jun 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एकमा गांव में सोमवर को देर शाम सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों से ग्रामीण भिड़ गए। उनके साथ हाथापाई की और वर्दी तक फाड़ दी। जान बचाने के लिए पुलिस कर्मियों को दूसरे के घर में छिपना पड़ा। सूचना पर थाने से एसओ फाेर्स लेकर पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ। सीओ रुधौली ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मुंडेरवा थानाक्षेत्र भिटहवा नगरा बौडिहार चौराहे पर स्थित एक मोबाइल के दुकानदार ने डायल 112 पर फोन कर विवाद होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पीआरवी के जवान कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव व होमगार्ड धीरेंद्र्र पाल मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने दुकानदार से बात की तो उसने बताया कि एकमा गांव निवासी रजवंत और यशवंत पुत्रगण तनई ने उनकी दुकान पर एक माह पहले मोबाइल बनवाया था और पैसा नहीं दिया था। सोमवार को पुनः मोबाइल की दुकान पर जाकर अभद्रता करने लगे तो उसने डायल 112 को फोन किया। टीम आरोपियों के घर गई। आरोप है कि आरोपी रजवंत और यशवंत, उसकी मां माया देवी तथा उसकी दो बेटियां अभद्रता करते हुए मारने को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें