गोटवा, नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के फैजाबाद-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तिलकपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पोल को तोड़ते हुए एक मकान में घुस गया। इस दुर्घटना में पेड़ व मोटरसाइकिल आदि क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची फुटहिया चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया है। संवाद