फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित रोडवेज बस, चालक की मौत

Tue, 19 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलडीह गांव के पास रोडवेज की बस टकराने पर परिवहन वि
विज्ञापन
छावनी थाने के फूलडीह के पास औरैया डिपो की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक लगा दी ब्रेक, इससे अनियंत्रित हो गई बस
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव के पास सोमवार सुबह अयोध्या लेन में आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से आ रही औरैया डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल औरैया निवासी बस चालक और चोटिल यात्रियों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरें ने रोडवेज बस चालक को मृत घोषित कर दिया। चोटिल यात्रियों काे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे औरैया डिपो की बस यात्रियों को लेकर अयोध्या की तरफ जा रही थी। छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव के पास बस के आगे चल रहे वाहन के चालक ने किसी वजह से अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रही रोडवेज बस को उस वाहन से टकराने से बचाने के लिए चालक ने भी अचानक ब्रेक लगा दी, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस चालक आदेश निवासी औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय ने चालक सहित चोटिल यात्रियों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। चौकी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि बस में चालक के अलावा परिचालक रनिया कानपुर देहात निवासी पुरुषोत्तम कुमार व 20-25 यात्री सवार थे। इनमें कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। इलाज कराकर यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। एनएचएआई कर्मचारियों की मदद से बस को हाईवे से किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें