हाइवे के बस्ती अयोध्या लेन पर देवरिया डीपो की बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी अभी वह थाना क्षेत्र की विक्रमजोत पुलिस चौकी के पास बभनान ओवर ब्रिज पर चढ़ी ही थी आगे चल रही डीसीएम को ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से जा टकरायी और ब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी।
बस में सवार देवरिया जनपद की रम्भा देवी 30 वर्ष पत्नी मनोज निवासी मझौली सलेमपुर, ज्ञानवती देवी पत्नी राम कुमार निवासी रुद्रपुर, चालक अशोक पुत्र भोला निवासी घनसहई बेलीपार गोरखपुर, परिचालक श्रीनिवास पता अज्ञात, पप्पू सिंह पुत्र इसरी प्रताप निवासी नांगलिया अलीगढ़, सत्य प्रकाश पुत्र राम चंदर व राम आशीष पुत्र रामदेव निवासीगण कंचनपुर थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज, गोपाल तिवारी पुत्र ऋषि तिवारी निवासी महेवा पटेवर जिला इटावा, विवेक राम पुत्र रमेश फुलाना राय व अंजली पुत्री राजेंद्र निवासीगण लखनऊ घायल हो गये।
चिकित्साधीक्षक विक्रमजोत अतुल सिंह ने बताया घायलों में विवेक, रम्भा देवी, गोपाल तिवारी व एक बालिका की हालत गम्भीर देख कर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिये सम्बन्धित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शेष लोगों का उपचार कर उन्हें भेज दिया गया। चौकी प्रभारी विक्रमजोत सभाजीत मिश्र ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। वहीं गम्भीर रूप से घायलों के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है ।