बभनान । कस्बे के पेट्रोल पंप तिराहे के पास गौर रोड पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार का एक पैर टूट गया। कार का अगला व पिछला टायर ब्लास्ट कर गया और अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र की पूरा पैकोलिया गांव निवासी सचिन पांडे 30 वर्ष बाइक से गौर से बभनान की तरफ आ रहे थे। पेट्रोल पंप तिराहे पर उनके आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को बाइक सवार ओवर टेक करने लगा। इसी बीच सामने से आ रही कार से टकरा गया। हेलमेट न पहने होने के चलते बाइक सवार के सिर में चोट आई है। संवाद