फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चालक गंभीर

Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कस्बे से सटे गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के सोहिला मार्ग पर रविवार रात बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे मेें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रानीजोत मजरा मौरही निवासी 19 वर्षीय राजकुमार अपनी कार से कटरा से लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे सोहिला गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए और खेत में जा गिरी। राजकुमार कार में फंस गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कटर मशीन की मदद से कार को काटकर राजकुमार को बाहर निकाला। घायल राजकुमार को पहले सीएचसी छपिया ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बस्ती के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें