कुदरहा। राम जानकी मार्ग पर भरवलिया उर्फ टिकुइया के पास बुधवार रात बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिस पर सवार सरवर अली (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कलवारी थानाक्षेत्र के बैडारी एहतमाली के मईपुर (पटपरवा) निवासी सरवरअली पुत्र शमशाद अली अपनी बाइक से मामा के गांव पड़रिया रामपुर थाना धनघटा संतकबीरनगर गया था। लौटते समय भरवलिया उर्फ टिकुईया के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतक अपने पीछे ढाई वर्षीय पुत्र हसनान और बेटी तबस्सुम को छोड़ गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लालगंज पुलिस में पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।