पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पुरैना मोड़ के पास सोमवार रात करीब दस बजे बाइक सवार युवक सड़क किनारे गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।
बेलभरिया राम गुलाम के आदित्य पांडेय उर्फ छोटू (30) पुत्र स्व. जगदंबा पांडेय मामा श्यामजी और मौसेरे भाई के साथ बभनान गए थे। बाइक आदित्य पांडेय चला रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो लोग थे। वापसी में पुरैना मोड़ के पास विपरीत दिशा से आए वाहन को देख आदित्य सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे।
लोगों ने आदित्य को बाहर निकाला। परिजन उन्हें हर्रैया निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां फैजाबाद के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां आदित्य पांडेय की मौत हो गई।
आदित्य के पिता जगदंबा पांडेय दरोगा थे। उनकी एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। आदित्य की शादी 23 मई को हुई थी। आश्रित कोटे में नौकरी मिलने वाली थी। शव घर पर मां सीमा पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।