कलवारी। गौसपुर बाजार में एक युवक की बाइक शुक्रवार की दोपहर में अनियंत्रित होकर खड़ी बोलेरो में टकरा गई। बाइक चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय चाहत निवासी सेमरा मुस्तहकम थाना दुबौलिया अपनी बाइक से दूध लेकर कलवारी की तरफ जा रहे थे। गौसपुर बाजार में खड़ी बोलेरो में अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद