फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन की चपेट से बाइक सवार बच्ची की मौत

Sat, 17 Aug 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर दुधौरा पेट्रोल पंप के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइकसवार 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के कठार जंगल निवासी अनुराग शुक्रवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। उनके साथ पैकोलिया क्षेत्र के मुसहा निवासी रिश्तेदार राजेश कुमार की दो पुत्री 12 वर्षीय मुस्कान व 10 वर्षीय खुशी भी सवार थीं। दुधौरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुस्कान की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनुराग व खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। कप्तानगंज पुलिस घायलों को सीएससी कप्तानगंज भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें