फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित ऑटो पलटा एक यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। राम जानकी मार्ग पर बुधवार को पिपरपाती गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। एक यात्री घायल हो गया। लालगंज थाना क्षेत्र में कुदरहा से पिपरपाती की ओर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ऑटो में सवार चकिया गांव के उमेश यादव (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर ऑटो के नीचे दबे उमेश को बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी कुदरहा पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें