फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डंपर की चपेट से चाचा-भतीजा घायल

Fri, 19 Jul 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती-रुधौली मार्ग पर हरदिया चौराहे के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज क्षेत्र रामवापुर माफी गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद वसीम पुत्र ताज मोहम्मद, 17 वर्षीय भतीजे शाहिद पुत्र मोहम्मद हनीफ को लेकर बाइक से बृहस्पतिवार की दोपहर किसी कार्य से बस्ती जा रहे थे। हरदिया पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बेकाबू डंपर ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायल मोहम्मद वसीम को लखनऊ रेफर कर किया गया है। जबकि शाहिद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें