फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दिनों से अघोषित कटौती जैसे हालात, 600 उपभोक्ता परेशान

Wed, 22 May 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपखंड अधिकारी को तत्काल समाधान करने को कहा
विज्ञापन

- बिजली खपत बढ़ने के बाद एबीसी केबल में लग जा रही आग
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। नगर पंचायत में चार दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। बागेश्वर नाथ नगर वार्ड व दीनदयाल नगर वार्ड में करीब 6 00 उपभोक्ताओं को चार दिनों रात में बिजली नहीं मिल रही है।
नागरिकों की समस्या पर मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मलानी की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने उपखंड अधिकारी मेहताब आलम को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान करने को कहा। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के बाबा बागेश्वर नाथ नगर वार्ड व दीनदयाल नगर वार्ड में 600 से अधिक उपभोक्ता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि चार दिनों से हर घंटे बिजली कटौती हो रही है। रात में 10 बजे के बाद एबीसी केबल चलने लगती है। इससे आपूर्ति ठप हो जाती है। फिर रातभर बिजली नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता राजकुमार जायसवाल, मुकेश कुमार, अभिषेक, रामू, दिनेश, शिव सहाय आदि ने बताया कि विजय नगर चौराहे पर 250 केबी ट्रांसफार्मर से दीनदयाल नगर व बाबा बागेश्वर नगर वार्ड में आपूर्ति दी जाती है। यहां से वार्ड में जो केबल लगाई गई है वह जर्जर हो गई है। रात में जब खपत बढ़ती है तो एबीसी केबल में आग लग जा रही है। इसकी शिकायत कई बार की गई तो संविदाकर्मी केबल बदलने के लिए रुपये की मांग करते हैं। एसडीओ ने बताया कि केबल जर्जर होने के चलते वार्ड में समस्या हो रही है। इसे दो दिनों में बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें