फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट नीचे बैठकर यात्रा की मजबूरी

Sat, 25 Oct 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ट्रेनों में दिख रही भारी भीड़- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। छठ पर्व के चलते ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से पहले से तैयारियों के बावजूद यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। फिर भी बड़े शहरों से घर आने वाले यात्रियों को सीट उपलब्ध नहीं हो पा रही और नीचे बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर के रास्ते बिहार जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों के साथ ही नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में बरदस्त भीड़ है। ट्रेनों में खड़ा होने की जगह नहीं मिल पा रही है। जैसे-तैसे लोग यात्रा कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, पंजाब, बेंगलुरू से आने वाली ट्रेनों में है। वेटिंग टिकट से यात्रा पर रोक के बाद भी स्लीपर बोगियों में तिल रखने की जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

कुछ यात्रियों ने बताया कि भीड़ के चलते शौचालय का पानी जल्दी खत्म हो जाता है। बोगी में गंदगी बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार बड़े रेलवे स्टेशनों पर शिविर लगाकर यात्रियों को ट्रेनों में प्रशासन की देखरेख में बैठाया जा रहा है। प्लेटफार्म पर जगह-जगह रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय पुलिस टीम सहहयोग कर रही है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि छठ त्योहार के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। सुरक्षा की दृष्टि से प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी किया जा रहा है। ट्रेन आने से पहले पुलिस टीम पूरी तरह से सतर्क रहती है और यात्रियों को ट्रेन में बैठने और बाहर जाने के रास्ते सहित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस टीम की ओर से पल-पल दिए जा रहे हैं।

ट्रेनों में दिख रही भारी भीड़- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें