फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला अस्पताल में ठप रही अल्ट्रासाउंड सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सेवा बुधवार को ठप रही। इससे तमाम गर्भवती महिलाएं बिना जांच के लौट गईं। अधिकांश गर्भवती को बाहर से जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर छुट्टी पर थे, ऐसे में जांच नहीं हो पाई। जिला महिला अस्पताल में रोजाना ढाई से तीन सौ मरीज परामर्श के लिए आते हैं, जिसमें अधिकांश गर्भवती होती हैं। जांच के बाद डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सलाह देते हैं। बुधवार को सौ से अधिक गर्भवती को बिना अल्ट्रासाउंड जांच के लौटना पड़ा। अब उन्हें अगले दिन आने को कहा गया है। इससे उन्हें परेशान होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें