फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सता रहा बुखार, ब्लड जांच के लिए लंबी कतार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे मरीज संवाद - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड के कारण लोगों में सूखी खांसी, गले में दर्द और सर्दी-जुकाम की समस्या सामने आ रही है, बुखार से पूरा बदन टूट रहा है। ओपीडी में सुबह से ही ब्लड जांच के लिए मरीज परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोजाना औसतन 300 से 400 मरीज आ रहे हैं जिनमें अधिकतर वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं। फिजिशियन डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि रात के मौसम में आई ठंडक और बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों में फिलहाल बुखार, सूखी खांसी और गले में दर्द की शिकायत अधिक देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि ठंडी खाद्य सामग्री का सेवन भी इन समस्याओं को बढ़ा सकता है।
बताया कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग, बच्चे और बुजुर्ग ऐसे मौसम में ज्यादा प्रभावित होते हैं इसलिए उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि फ्रिज का ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और अधिक खट्टी चीजों के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें