फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नदी में नहाने गए दो किशोर पानी में लापता, घंटों बाद मिला दोनों का शव

Thu, 19 Jun 2025 06:27 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

महसों पश्चिम टोला के कुछ बच्चे कस्बे के दक्षिण-पश्चिम करीब दो किलोमीटर दूर कुआनों नदी के निबवां घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे स्नान करने गए थे। उनमें दुबौलिया थानाक्षेत्र के लक्षमणपुर निवासी 16 वर्षीय अमित, महसों पश्चिम टोला निवासी 14 वर्षीय प्रिंस पुत्र नरेंन्द्र के अलावा तीन अन्य बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
नदी में डूबने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज थानाक्षेत्र के महसों बाजार से दक्षिण-पश्चिम स्थित निबवां घाट पर नहाने गए पांच किशोर डूबने लगे। उनमें से तीन किसी तरह बाहर निकल आए मगर दो लापता हो गए। घंटों बाद इन दोनों का शव नदी में तैरता मिला।

विज्ञापन


लापता किशोरों में एक अपने ननिहाल आया था। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, सीओ सिटी, सीओ रुधौली पहुंचे। काफी देर तक गोताखोर की तलाश की जाती रही थी। बाद में स्थानीय तैराकों की मदद से खोजबीन शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार महसों पश्चिम टोला के कुछ बच्चे कस्बे के दक्षिण-पश्चिम करीब दो किलोमीटर दूर कुआनों नदी के निबवां घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे स्नान करने गए थे। उनमें दुबौलिया थानाक्षेत्र के लक्षमणपुर निवासी 16 वर्षीय अमित, महसों पश्चिम टोला निवासी 14 वर्षीय प्रिंस पुत्र नरेंन्द्र के अलावा तीन अन्य बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन


अचानक अमित और प्रिंस पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबता देख साथ में आए अन्य तीनों बच्चे भाग कर सड़क पर गए और राहगीरों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में कोहराम मच गया। प्रिंस के पिता ड्राइवर हैं, वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र है। अमित अपने ननिहाल में 8 दिन पहले आया हुआ था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें