तहसील क्षेत्र के वनरही जंगल गांव के सीवान में सोमवार की सुबह 9.21 बजे आकाशीय बिजली के सदमे से 15 वर्षीय किशोर मोनू पुत्र मनोज अचेत होकर गिर पडा। हादसे में उसके पैर का पिछला हिस्सा झुलस गया, जिसे परिवार के लोगो आनन-फानन सीएचसी मे भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी चेतना सामान्य हुई।
अधीक्षक डा.सचिन चौधरी ने बताया कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। फिर भी 72 घंटे सावधानी बरतनी होगी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे की स्थिति का जायजा लिया और इसकी रिर्पोट तहसील के आपदा कार्यालय को भेजते हुये उच्चाधिकारियो को अवगत कराया। खबर लिखे जाने तक बच्चे का इलाज जारी था।