फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सऊदी अरब में फंसे दो युवक लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र भटहा व पिपरा गौतम में खुशी का माहौल है। सऊदी अरब में फंसे दो युवक सुरक्षित घर लौट आए हैं। इससे उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। इनमें ग्राम भटहा निवासी सत्यनारायण यादव पुत्र रामजीत यादव और ग्राम पिपरा गौतम निवासी धर्मेन्द्र मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्राम भटहा के सत्यनारायण यादव सऊदी अरब में काम करने गए थे, लेकिन वहां कुछ परेशानियों के कारण फंस गए थे। लंबे इंतजार के बाद वे घर पहुंचे। उनके आगमन पर पिता रामजीत यादव, मां फूलपत्ता देवी, बड़ी बहन शिमला और छोटी बहन अंशी यादव भावुक हो गईं। पूरे परिवार ने आंसुओं के साथ उनका स्वागत किया। सत्यनारायण के वापस लौटने से घर में खुशी की लहर दौड़ गई और पड़ोसी भी इस खुशी में शामिल हो रहे हैं। उधर, ग्राम पिपरा गौतम के धर्मेंद्र मौर्य भी सऊदी अरब से सकुशल लौट आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें