सल्टौआ। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर (भुजैनिया) जिनवा चौराहे के समीप स्कूटी सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों घायलों को पीएचसी सल्टौआ ले गए। घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरलीजोत निकट महिला अस्पताल निवासी आदिल अली (28) व अद्दाम अली (25) स्कूटी से बस्ती की तरफ जा रहे थे। जिनवा चौराहे के समीप गिरकर घायल हो गए। संवाद