बस्ती। शहर के धर्मशाला रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में रविवार शाम में महाआरती का आयोजन किया गया। देर शाम तक श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। कमेटी के युवा अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित महाआरती के मुख्य यजमान राजेश श्रीवास्तव, जीतेंद्र और दिनेश पांडेय रहे। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम शुरू कराया। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद पांडेय ने मंत्रोच्चारण किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती उतार कर मंगलकामना की। इस मौके पर विनायक श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सुरेंद्र मोहन वर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद