फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

Tue, 31 Mar 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- दुबौलिया क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित धर्मूपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर सोमवार सुबह 11 बजे में धर्मूपुर गांव के निकट एक निजी अस्पताल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बरदिया लोहार ग्राम पंचायत के मलिकपुरवा गांव निवासी सत्य प्रकाश चौहान (19) और जगमोहन चौहान (27) एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से दुबौलिया ब्लाॅक कार्यालय जा रहे थे। अभी वह धर्मूपुर चौराहे से आगे एक निजी अस्पताल के सामने पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही थाना क्षेत्र के किसुनपुर गांव निवासी अनीस (20) की बाइक से अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे जगमोहन चौहान (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार अनीस भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, जगमोहन चौहान को उनके परिजन निजी वाहन से निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

किशुनपुर गांव निवासी अनीस पुत्र पलकधारी अपनी बहन के यहां धर्मूपुर जा रहा था लेकिन बहन के घर से थोडी ही दूर पर दुर्घटना हो गई और मौत हो गई। अनीस चार भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। अनीस का बड़ा भाई सेना में जवान है। वहीं, अनीस भी अग्निवीर में जाने के लिए पास आउट हो गया था। सिर्फ ज्वाॅइनिंग लेटर का इंतजार था। इसके अलावा, सत्य प्रकाश दो भाइयों में सबसे बडा था व एक छोटी बहन भी है। दोनों युवकों की मौत की सूचना जब परिजनों को लगी तो चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें