मानिक चन्द। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैंड़ा चौराहे के पास शुक्रवार की शाम एक प्राइवेट बस ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पैंड़ा खरहरा गांव निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि उनके दो बेटे राज (18) और हिमांशु (12) भंडारे का निमंत्रण देने बस्ती जा रहे थे। पैंड़ा चौराहे के पास स्थित धर्मकांटा के पास पहुंचते ही रुधौली की तरफ जा रही कुंवर ट्रैवल्स लिखी प्राइवेट बस ने कार में सामने से टक्कर मार दी।
सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस ने भाग रहे बस को तीन किमी दूर पकड़ लिया और थाने ले गई।