फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हादसे में घायलों को बचाने गया युवक...सरकारी बस ने रौंदा, मौत- घायल युवक ने भी अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 28 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र में बस्ती-कांटे मार्ग पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुरानी बस्ती के अंगद और आदित्य की बाइक सड़क किनारे गिरे पेड़ से टकरा गई। उन्हें बचाने रुके सोनहा निवासी सूरज को तेज रफ्तार अज्ञात बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मृतक अंगद और सूरज की फाइल फोटो.पुरानी बस्ती स्थित घर पर अंगद के रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के बस्ती-कांटे मार्ग पर बनकसही गांव के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। बताया जा रहा कि एक बाइक पर सवार दो युवक पेड़ से टकरा गए।

विज्ञापन


उन्हें बचाने पहुंचे दूसरे युवक को बस ने रौंद दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती निवासी 22 वर्षीय अंगद और 21 वर्षीय आदित्य निषाद बुधवार की सुबह मोटरसाइकिल से गोरखपुर मछली लेने जा रहे थे। इसी दौरान बनकसही गांव के पास सड़क किनारे गिरे पेड़ से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी समय बरात से लौट रहे सल्टौवा गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहा निवासी 22 वर्षीय सूरज अपने साथियों के साथ वहां रुका और घायलों की मदद करने लगे।

तभी बस्ती की तरफ से गोरखपुर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बस ने सूरज को जोरदार टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अंगद और आदित्य को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंगद को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, आदित्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार अज्ञात बस और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मछली का कारोबार करता था अंगद
पुरानी बस्ती। मुंडेरवा में हुए हादसे में पुरानी बस्ती के रहने वाले अंगद गुप्ता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। लोग उसके घर पर पहुंच कर सांत्वना दे रहे है। बताया जा रहा है कि अंगद गुप्ता मछली का कारोबार करता था। अंगद दो भाई थे। बड़ा भाई अलग कमरा लेकर किराए पर रहता है।

अंगद की दो बहनें हैं। मछली के व्यापार से ही घर का खर्च चलता था। चार महीने पहले अंगद गुप्ता की शादी हुई थी। अंगद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

टेंपो चलाकर परिवार का खर्च उठाता था सूरज
सल्टौआ गांव के 22 वर्षीय सूरज की सड़क हादसे में हुई आकस्मिक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी मीनाक्षी रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। सूरज की मां सुनीता अपने बड़े बेटे के आकस्मिक मौत से बदहवास है। पिता रूपेश बड़े बेटे के छोड़कर चले जाने पर रोते हुए कह रहे कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी सूरज ही निभा रहा था।

वह टेंपों चलाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा था। रूपेश की शादी एक वर्ष पूर्व ही मीनाक्षी से हुई थी। एक वर्ष में ही उसकी दुनिया खत्म हो गई। बता दें कि सूरज कोतवाली थाना क्षेत्र के पतेलवा के झीन्नू लाल के बेटे की बरात बनकशही मुंडेरवा गया था। बुधवार की भोर में वह अपने दोस्तों के साथ वापस पतेलवा वापस लौट रहा था कि रास्ते में एक बाइक सवार को बचा रहा था कि एक बस ने उसे रौंद दिया। जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें