हर्रैया। हाईवे पर रविवार देर की शाम करीब 6:30 बजे अयोध्या की तरफ से आ रहे बाइक सवार महूघाट गांव के सामने बने कट पर पिकअप से टकरा गया। हादसे में रामकोला व बिहार के दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रोशन पुत्र भीमबली निवासी फॉरेन थाना रामकोला कुशीनगर व संजीत पुत्र हीरामन महतो निवासी ग्राम भित्ति थाना गुनिया कोठी जनपद सिवान बिहार बाइक से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। महूघाट गांव के सामने इनकी बाइक हाईवे पर बने कट पर मूड़ रही पिकअप में टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद