फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंद कमरे का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। बस्ती-बांसी मार्ग के तिगोड़वा चौराहे पर बंद कमरे का ताला तोड़कर जेवरात के बॉक्स, झोले में नकदी चोर चुरा ले गए। रविवार की सुबह कुछ बच्चे जब खेलने आए तो दरवाजे की कुंडी टूटी देख परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के धनघटा के बालचंद्र शुक्ला अपने सड़क वाले मकान में शनिवार की शाम को दरवाजा बंद कर घर पर चले गए। सुबह कुछ बच्चे खेलने गए तो दरवाजे को खुला देखकर शोर मचाया और इस बात की जानकारी परिजनों को दी। चोरी की सूचना मिलते ही बालचंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचकर घर में देखा तो बैग में रखे 95 हजार रुपये और बॉक्स में रखा झुमका, अंगूठी, हार समेत सोने के आभूषण गायब थे। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें