फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंधी में गिरी डाल से बचने में दो वाहन भिड़े, एक की मौत

Tue, 25 Apr 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आलोक वर्मा। फाइल फोटो।
विज्ञापन
परशुरामपुर(बस्ती)। थाना क्षेत्र के अरजानीपुर में सोमवार की भोर में करीब चार बजे स्कॉर्पियो और बाइक की सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 24 वर्षीय बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि आंधी से टूट कर गिरी डाल से बचने के लिए दोनों वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी आलोक वर्मा (24) इसी क्षेत्र के मखौड़ाधाम में रेडीमेड कपड़े की दुकान करते थे। तीन भाई और दो बहनों में बड़े भाई रामजीत दुबई रहते हैं और छोटा भाई मनीष वर्मा दुकान का काम देखता है। सोमवार को तड़के आलोक वर्मा बाइक से अपने मामा के घर मड़रिया बाजार जा रहे थे। अरजानीपुर स्थित पेट्रोल पंप के करीब पुलिया के सामने सड़क पर पेड़ की डाल टूट कर गिरी थी। उसी से बचने के लिए साइड से निकल रहे थे। तभी सामने से स्कार्पियो आ गई। स्कार्पियो के चालक ने भी अचानक सामने डाल देख गाड़ी को किनारे से निकालने का प्रयास किया। इस बीच दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आलोक वर्मा को सीएचसी परशुरामपुर पहुंचाया। वहां से गंभीर स्थिति में डॉक्टर ने उन्हें अयोध्या जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में आलोक वर्मा की मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि पिता रामअचल की तहरीर पर स्कार्पियो चालक जितेंद्र कुमार निवासी ताकीपुर थाना परशुरामपुर पर केस पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें